Home देश राजा मर्डर केस: सभी आरोपियों के सामने आए नाम, जानिए कौन है...

राजा मर्डर केस: सभी आरोपियों के सामने आए नाम, जानिए कौन है खूनी खेल का मास्टरमाइंड और किसने किया पहला हमला?

0

राजा-सोनम केस को लेकर इंदौर और शिलांग पुलिस ज्वाइंट ऑपरेशन चला रही थी। शादी के बाद हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की मेघालय में हत्य कर दी गई थी। ये हत्या उनकी पत्नी सोनम ने ही कराई है।सोमवार सुबह सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।

राजा रघुवंशी की हत्या में शामिल अन्य तीन लोगों को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। इन सभी तीनों गिरफ्तार लोगों के नाम सामने आ गए हैं। इन तीनों गिरफ्तार आरोपियों के नाम विक्की ठाकुर, आनंद ओर राज कुशवाह है। चौथा आरोपी विशाल चौहान है, जो कि अभी फरार है।

पुलिस की जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि आनंद ने ही राजा रघुवंशी पर सबसे पहला वार किया था। इस पूरी खून खेल का मास्टर माइंड राज कुशवाह है। वह लगातार सोनम के संपर्क में बना हुआ था।

कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने राज कुशवाह को पकड़ा है। साथ ही इंदौर क्राइम ब्रांच ने गाजीपुर पुलिस को इनपुट दिया था। इसके बाद गाजीपुर के एक ढाबे से सोनम को सोमवार सुबह गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here