Home छत्तीसगढ़ एसएसपी विजय अग्रवाल ने किए दो पुलिस अधिकारियों के तबादले

एसएसपी विजय अग्रवाल ने किए दो पुलिस अधिकारियों के तबादले

0

दुर्ग :  दुर्ग जिले में पुलिस प्रशासनिक कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सोमवार को दो अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है।

इस आदेश के अनुसार, वर्तमान में रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक (इंस्पेक्टर) महेश ध्रुव को तत्काल प्रभाव से एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (्रसीसीयू) में स्थानांतरित किया गया है। वहीं, पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) उदय शंकर झा को दुर्ग कोतवाली भेजा गया है। दोनों अधिकारियों को आगामी आदेश तक उनके नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि यह स्थानांतरण नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के अंतर्गत किया गया है, जिसका उद्देश्य पुलिस कार्यशैली में दक्षता लाना और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना है। जिले में अपराध नियंत्रण, साइबर अपराधों की रोकथाम और त्वरित कार्रवाई को लेकर विशेष रणनीति पर काम हो रहा है। ऐसे में अनुभवी और दक्ष अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here