एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा : किरंदुल ग्राम पंचायत कोडेनार रिंग रोड नंबर 4 से मिश्रा कैंप के आसपास का क्षेत्र रात्रि में घोर अंधेरे में डूबा रहता है। इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की कमी के कारण राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या की ओर अभी तक किसी जनप्रतिनिधि या प्रशासन का ध्यान नहीं गया है। सवाल उठता है कि क्या आजादी के इतने वर्षों बाद भी लोग अंधेरे में जीने को मजबूर रहेंगे? शासन-प्रशासन से मांग है कि इस मार्ग पर तत्काल स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए ताकि राहगीरों को सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित हो।



