Home छत्तीसगढ़ रायपुर में ठेले वाले की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार...

रायपुर में ठेले वाले की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारकर 7 किमी तक घसीटा

0

रायपुर : रायपुर-बालौदाबाजार रोड पर रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां सारागांव में एक तेज रफ्तार ब्रिजा कार ने सड़क पार कर रहे ठेला चालक रमेशू साहू (उम्र 55) को टक्कर मारते हुए करीब 3 किलोमीटर तक घसीट दिया। हादसे में रमेशू साहू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि कार गुरुचरण ज्वेलर्स खरोरा के मालिक सतवीर सिंह चावला की है। हादसे के बाद चालक मौके से कार छोड़कर फरार हो गया।

घटना के विरोध में गुस्साए ग्रामीणों ने रायपुर-बालौदाबाजार रोड पर चक्काजाम कर दिया और थाने का घेराव करते हुए सुबह 6 बजे तक आरोपी को पकड़ने का अल्टीमेटम दिया है। ब्रिजा कार को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here