
Mumbai:- बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने कम समय के अंदर ही अपने शानदार अभिनय से लोगों को इंप्रेस किया है. फैंस उनकी फिल्म के इंतजार में हमेशा रहते हैं. हाल ही में राजकुमार राव की फिल्म मालिक का ट्रेलर आया. इस फिल्म में उन्हें गैंगस्टर का रोल प्ले करते देख फैंस हैरान रह गए. अब उनकी फिल्म मालिक का नया गाना भी आ गया है. इस फिल्म में हुमा कुरैशी भी लीड एक्ट्रेस में शामिल हैं. अब इस नए गाने में एक्ट्रेस ठुमके लगाती नजर आ रही हैं.
गाने की बात करें तो इसका टाइटल दिल थाम के रखा गया है. इसमें हुमा कुरैशी चमकदार आउटफिट में नजर आ रही हैं. इस दौरान एक्ट्रेस की केमिस्ट्री राजकुमार राव संग नजर आ रही है. इस फिल्म का पहला गाना नामुमकिन नाम के टाइटल से आया था. अब इस दूरसे गाने को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. एक शख्स ने लिखा- राजकुमार राव इसमें मास अवतार में होंगे. मैं तो देखने के लिए बेकरार हूं. एक दूसरे शख्स ने लिखा- ये तो बहुत अच्छा गाना है.
राजकुमार राव के पास और कौन-कौन से प्रोजेक्ट्स:- राजकुमार राव की बात करें तो उनके पास और भी ऐसे प्रोजेक्ट्स हैं जिनके जरिए वे फैंस का एंटरटेनमेंट करते नजर आएंगे. इन प्रोजेक्ट्स में मालिक के अलावा टोस्टर फिल्म का नाम शामिल है. इसके पहले वे भूल चूक माफ नाम की फिल्म में नजर आए थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था और हिट रही थी. अब ऐसा माना जा रहा है कि राजकुमार की फिल्म मालिक भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करेगी.



