Home छत्तीसगढ़ योग दिवस पर विधायक सुनील सोनी ने कांग्रेस को दी सलाह, कहा-...

योग दिवस पर विधायक सुनील सोनी ने कांग्रेस को दी सलाह, कहा- कांग्रेसी नेता भी योग करें

0

रायपुर:  आज पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही धूमाधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में राजनीतिक दलों के लोगों से लेकर आज आदमी भी शामिल हुए।

वहीं छत्तीसगढ़ में भी इस कार्यक्रम को लेकर बड़ा ही उत्साह रहा। इसी बीच दक्षिण विधायक सुनील सोनी का बड़ा बयान सामने आया है। विधायक सुनील सोनी ने कांग्रेस को सलाह दी है कि कांग्रेसी नेता भी योग करें।

योग किसी पार्टी का विषय नहीं है। कांग्रेस के नेताओं को योग करना चाहिए। बड़े नेताओं के योग और ध्यान करने से मानसिक संतुलन बना रहेगा। तभी बड़े नेता देश के उत्थान की बातें कर सकेंगे।

आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के जशपुर में सीएम विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सीएम साय के साथ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here