Home आस्था तुलसी लगाने से पहले जरूर जानें ये नियम क्यो सूख जाती है...

तुलसी लगाने से पहले जरूर जानें ये नियम क्यो सूख जाती है घर की बार-बार तुलसी…

0

वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे का बहुत अधिक है। तुलसी को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। तुलसी का पौधा उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना गया है। इस दिशा में तुलसी लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। घर का वातावरण शुद्ध होता है। तुलसी को छत या आंगन में उत्तर-पूर्व दिशा में रखना अच्छा होता है। यह दिशा तुलसी के लिए शुभ मानी जाती है। इसके अलावा भी तुलसी के पेड़ को लगाने के कई नियम है। आइए, जानते हैं तुलसी के पौधे को घर में लगाने के नियम।

तुलसी के पौधे को इन महीनों में लगाना है शुभ:- तुलसी का पौधा लगाने के लिए शुभ महीने अक्टूबर, नवंबर और फरवरी माने जाते हैं। तुलसी का पौधा लगाना अच्छा माना जाता है। इन महीनों में मौसम अनुकूल रहता है। ज्यादा सर्दी और गर्मी न होने से पौधा हरा-भरा रहता है।

एकादशी सहित इन दिनों पर न लगाएं तुलसी:- तुलसी का पौधा कुछ खास दिनों में नहीं लगाना चाहिए। जैसे, रविवार, सोमवार और बुधवार को तुलसी का पौधा न लगाएं। साथ ही एकादशी पर भी तुलसी का पौधा लगाने से परहेज करें। ऐसा माना जाता है कि इन दिनों में तुलसी लगाने से परिवार में परेशानियां आती हैं।

दक्षिण दिशा में न लगाएं तुलसी का पौधा:- तुलसी का पौधा दक्षिण दिशा में कभी न लगाएं। इसे ईशान कोण, उत्तर या पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। उत्तर दिशा तुलसी के लिए सबसे अच्छी मानी गई है। तुलसी को सही दिशा में लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। दक्षिण दिशा में तुलसी लगाने से गृह क्लेश बढ़ता जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here