Home छत्तीसगढ़ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहावा में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहावा में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी :  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहावा में आज शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सभापति जनपद पंचायत नगरी प्रेमलता नागवंशी उपस्थित हुईं। इस अवसर पर नए प्रवेशित छात्र-छात्राओं का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया साथ ही उन्हें पुस्तक भी दिया गया। वहीं उन्हें आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ भी दी गई तथा योग से जुड़े फ़ायदे के बारे में बताया गया। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अभियान के तहत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, लोकेश्वर पटेल, नल सेन, छत्तरपाल निषाद, जितेंद्रवीर नाग, हलधर शार्दूल, बीआरसी प्रकाश साहू, प्रभारी प्राचार्य सीताराम साहू सहींत शिक्षकगण व छात्र छात्राएँ उपास्थि थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here