
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर आधारित 11 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत लखनपुर सामुदायिक भवन प्रांगण में 21 जून दिन शनिवार को अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के आतिथ्य में अंतरराष्ट्रीय योग कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता दिनेश साहू मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी शिवराज सिंह यतेंद्र पांडेय प्रदीप गुप्ता राकेश साहू सचिन अग्रवाल अमीत बारी राकेश अग्रवाल राहुल अग्रवाल क्षितिज अग्रवाल पीएम श्री सेजेस विद्यालय लखनपुर के प्राचार्य विद्यार्थी ,शिक्षक/ शिक्षिकाए, अभिभावक गणमान्य नागरिकों ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर योगाभ्यास किये।
योग शिक्षक सत्यनारायण तिवारी ने प्रातः 7:00 बजे योग क्रिया प्रारंभ कराया।सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों ने पूर्ण तन्मयता से विधायक राजेश अग्रवाल के साथ मिलकर योगाभ्यास किये। इस अवसर पर विधायक ने सभी से आग्रह किया कि आप सभी को स्वस्थ रहना है तो योग को अपनाएं। स्वास्थ्य सबसे बड़ी पूंजी है। बिना तंदुरुस्त रहे,हम किसी भी कार्य को करने में समर्थ नहीं हैं। अतः निरोगी तन और मन के लिए योग आवश्यक है।
इसके लिए प्रतिदिन समय अवश्य निकालें ।इसके पश्चात पीएम श्री विद्यालय की ओर से प्राचार्य ऋषि कुमार पांडेय, प्रधान पाठक श्रवण कुमार साहू, संकुल प्राचार्य अपूर्ण प्रधान, निशा राजवाड़े अंकित यादव,गुनीत सिंह के मार्गदर्शन में बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में रुब्रिक्स का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा कार्यक्रम के समापन अवसर पर आभार प्रकट करते हुए योग के बारे में बताया गया और सभी आए हुए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नगर पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी विद्यासागर चौधरी ने किया ।योग दिवस के अवसर पर विधायक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा पौधारोपण कर हरित धरती के लिए संदेश दिया गया। कार्यक्रम समाप्ति पर सभी को स्वल्पाहार वितरित करने के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।



