
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : विधायक निवास में लखनपुर भाजपा मंडल के तमाम भाजपाइयों ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर 23 जून सोमवार को दोपहर बलिदान दिवस मनाया। आयोजित कार्यक्रम में बतौर अतिथि अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल जिला वक्ता मधुसूदन शुक्ला शामिल हुए।
विधायक अग्रवाल और भाजपा पदाधिकारीयों ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर धूप दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किये । उन्हें याद किया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने संकल्प लिया।
विधायक राजेश अग्रवाल और जिला वक्ता मधुसूदन शुक्ला ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मौत नहीं हत्या की गई थी। उनकी संदेहास्पद मौत होना एक प्रश्न खड़ा करता है। 23जून सन 1953को संदेहास्पद मौत हुआ जिसके जांच की मांग करते रहे पर कांग्रेस के नेहरू सरकार ने जांच नहीं कराया । कश्मीर और भारत एक देश में दो निशान दो प्रधान दो सविधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ने अपने संबोधन उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा -कि तारीख गवाह है पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में मंत्री रहते हुए भी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सम्मान इज्जत नहीं दिया गया। उन्हें यातनाएं झेलना पड़ा था।
आखिरकार कश्मीर के जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई।
कार्यक्रम में कामेश्वर राजवाड़े, सतनारायण साहू, राहुल अग्रवाल ,राकेश अग्रवाल,
सुरेश जायसवाल,शिवराज सिंह, सन्नी बंसल ,यतेंद्र पांडेय ,प्रदीप गुप्ता, कर्मेंद्र राजवाड़े , सचिन बसल ,राकेश साहू लक्ष्मण साहू सचिन बारी , जितनारायण राजवाड़े, बुधन सिंह, प्रभु सिंह,सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



