Home छत्तीसगढ़ केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के आदेशानुसार होने वाले शैक्षणिक भ्रमण को पीएम श्री...

केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के आदेशानुसार होने वाले शैक्षणिक भ्रमण को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अंबागढ़ चौकी के प्रभारी प्राचार्य ने बना दिया शिक्षकों का पिकनिक टूर

0

अम्बागढ़ चौकी,:– ज़िला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रियाजुद्दीन (राजू) कुरैशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा पीएम श्री स्कूलों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सत्र के बीच में शैक्षणिक भ्रमण के लिए सभी पीएम श्री स्कूलों को पैसा दिया गया था और ईस शैक्षणिक भ्रमण में स्कूल के सभी बच्चों अनिवार्य रूप से ले जाना था जिसके लिए आदेश जारी किया गया था और इसके लिए पीएमश्री स्कूल को केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रति बच्चे 500 रूपए दिए गए थे जिस हिसाब से अंबागढ़ चौकी पीएम श्री स्कूल में बच्चों के लिए लगभग 05 लाख, रुपए दिए गए थे। जिसमें बच्चों के आने जाने और खाने के साथ साथ जहां ले जाया जा रहा है वहां अगर बच्चों के लिए टिकट खरीदने की जरूरत हो तो वो भी खरीदना है। और यह शैक्षणिक भ्रमण बच्चों को स्कूल के चालू सत्र में परीक्षा होने से पहले लें जान था जिससे बच्चे परीक्षा से पहले कुछ सीख सकें और बच्चों को किताबी ज्ञान के आलावा सक्षात उदाहरण दिखाकर सिखाया जा सकें। और बच्चों को ऐसी जगह लें जाना था जहां वह कुछ सीख सकें । लेकिन स्कूल के प्राचार्य द्वारा खुलेआम केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के आदेश का उल्लंघन किया गया और केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी शैक्षणिक भ्रमण की राशि का बंदरबांट कर लिया गया है जोकि जांच का विषय है एक तो स्कूल के द्वारा जानबूझकर तय सीमा में शैक्षणिक भ्रमण में बच्चों को नहीं ले जाया गया जिससे कम से कम बच्चे इसमें भाग लें सकें जोकि जांच का विषय है। जब स्कूल में परीक्षा हो गई स्कूल में बच्चों की छुट्टी लग गई तब स्कूल के प्रभारी प्राचार्य द्वारा शैक्षणिक भ्रमण में बच्चों को ले जाया गया।

स्कूल में लगभग लगभग 950 से 1000 बच्चे अध्यनरत है और शैक्षणिक भ्रमण में गिनती के लगभग 100 बच्चों को ही ले जाया गया जबकि पैसा पूरे बच्चों का आया था पालकों ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि हमारे बच्चे तरसते रह गए शैक्षणिक भ्रमण के लिए लेकिन स्कूल के प्राचार्य ने चालू सत्र में बच्चों नहीं ले जाया गया और जब स्कूल की छुट्टी लग गई सब बच्चे छुट्टीयों में बाहर चले गए तब शैक्षणिक भ्रमण में ले जाया गया ऐसा लगता है कि यह शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के लिए न होकर कुछ लोगों का पिकनीक टूर बनकर रह गया था। हिंदी मिडीयम के शिक्षक तोरणलाल बसु अपने पूरे परिवार के साथ ईस शैक्षणिक भ्रमण में पिकनिक मनाते नजर आए जोकि बहुत ही शर्मनाक है। शैक्षणिक भ्रमण में बच्चों ऐसी किसी भी जगह नहीं ले जाया गया जहां बच्चे कुछ सीखते सिर्फ जंगल सफारी के बाहर बच्चों को खड़ा करके फोटो खिंचवाई गई उन्हें अंदर नहीं ले जाया गया और केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय को बेवकूफ बनाया गया। शैक्षणिक भ्रमण के लिए दो ऐ. सी. बसों की बात हुई थी लेकिन इनमें से केवल एक ही बस में ऐ.सी था और दूसरी बस पूरी तरीके से खटारा थी जिसमें कोई ऐ.सी काम नहीं कर रहा था बस के शीशे खुले हुए थे और बच्चे पूरे रास्ते में भारी गर्मी की वजह से परेशान होते रहे। बस का ड्राइवर भी रास्ते में नशा कर रहा था जिसकी शिकायत शिक्षक और बच्चों ने प्राचार्य से की लेकिन किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई। बच्चों के खाने के लिए जो पैसा आया था उस पैसे का भी बंदरबांट कर लिया गया ।

बच्चों को सुबह 06 स्कूल बुलाया गया था और स्कूल से 08 बजे के बाद ले जाया गया बच्चों को स्कूल में ही पौहा बनाकर खिलाया गया और दोपहर का भोजन भी स्कूल से मध्यान्ह भोजन के रसोइयों से बनवा कर लें जाया गया था जिसे वहां ले जा करके बच्चों को खिलाया गया। जो पूरी तरह से ठंडा हो चुका था और तो और बच्चों को रात में भी भोजन नहीं खिलाया गया और सुबह का बना हुआ भोजन जिसे दोपहर को बच्चों को खिलाया गया था उसमें से बचें हुए बासी भोजन को रात में फिर बच्चों को खिलाया गया जोकि स्कूल प्राचार्य का अमानवीय कृत्य है जिसकी जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।कुल मिला कर केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा पीएम श्री स्कूल अंबागढ़ चौकी स्कूल को शैक्षणिक भ्रमण के लिए दिए गए पैसों का बंदरबांट कर शासन को चूना लगाया गया है और हमारे बच्चों का शोषण किया गया है ऐसी जानकारी मिली है कि स्कूल में जिस भी मद से सरकार द्वारा पैसा बच्चों और स्कूल के लिए दिया जा रहा है उसे स्कूल के जिम्मेदार लोग आपस में बंदरबांट कर लें रहें हैं जिसका परिणाम है कि ईस स्कूल के बाद बने छोटे छोटे स्कूलों में बच्चों को सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं मगर यहां स्थित बंद से बद्तर होती जा रही है।

जबकि सरकार सभी स्कूलों में समानता के साथ फंड उपलब्ध कराया जा रहा है और अब तो यह स्कूल पीएम श्री स्कूल बन गया है तो फंड भी ज्यादा आ रहा है मगर उसका लाभ यहां के बच्चों को नहीं मिल रहा है यहां के कुछ भ्रष्ट शिक्षक प्राचार्य के साथ स्कूल फंड को लंबे समय से लूट रहे हैं और बच्चे सुवीधाओ के लिए तरस रहे हैं। इसलिए अब पालकों ने तय किया है कि हमारे बच्चों के लिए आने वाले पैसों का बंदरबांट करने वाले जिम्मेदार लोगों पर अपराध पंजीबद्ध कराया जावेगा एवं शैक्षणिक भ्रमण में हुई आर्थिक अनियमितता जांच की करवाया जायेगा और जल्द ही पालकों का एक प्रतिनिधिमंडल और जनप्रतिनिधियों द्वारा इसकी शिकायत केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय से किया जावेगा और स्थानीय स्तर पर कलेक्टर से भी इसके लिए जांच की मांग की जावेगी की सबसे पहले ईसके लिए जिम्मेदार लोगों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए। जिससे वो जांच को प्रभावित न कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here