Home मनोरंजन Aap Jaisa Koi: आर माधवन और फातिमा सना शेख की रोमांटिक ड्रामा...

Aap Jaisa Koi: आर माधवन और फातिमा सना शेख की रोमांटिक ड्रामा की दिखी पहली झलक

0

 नई दिल्ली : एक्ट्रेस फातिमा सना शेख अपनी अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसमें उनके साथ आर माधवन लीड रोल में नजर आएंगे। ओटीटी लवर्स के लिए यह कहानी थोड़ी स्पेशल होगी और आप इसका लुत्फ घर बैठे उठा सकते हैं। रिलीज डेट के बाद अब फिल्म के ट्रेलर पर बड़ा अपडेट आया है। साथ ही, मेकर्स ने फैंस के लिए फिल्म की लीड कास्ट की झलक शेयर की है। इसमें फातिमा और आर माधवन कपल के तौर पर नजर आ रहे हैं।

फातिमा सना शेख इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। हाल ही में उन्होंने कास्टिंग काउच पर बात करते हुए बताया था कि मीटू के बाद इस तरह की घटनाओं को लेकर सभी काफी सचेत हो गए हैं और अब इस तरह की घटनाएं कम सुनने को मिलती हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि उन्हें कास्टिंग काउच का सामना कभी नहीं करना पड़ा है। इस बीच अब फिल्म से उनकी हार्ड लॉन्चिंग की वीडियो सामने आई है। दरअसल, नेटफ्लिक्स ने ट्रेलर की घोषणा करने के साथ उनका और माधवन का क्लिप शेयर किया है।

कब रिलीज होगा आप जैसा कोई का ट्रेलरनेटफ्लिक्स पर एक और मजेदार रोमांटिक जॉनर की फिल्म दस्तक देने के लिए तैयार है। फातिमा के किरदार के नाम और झलक की जानकारी भी सामने आ गई है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने कास्ट की जानकारी देने के साथ ही बता दिया है कि फिल्म का ट्रेलर कल यानी 25 जून को आउट होगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि फातिमा और आर माधवन एक-दूसरे की ओर प्यार से देखते नजर आ रहे हैं और एक रोमांटिक गाना बैकग्राउंड में बज रहा है।

नेटफ्लिक्स पर इस दिन रिलीज होगी फिल्ममेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा पहले ही कर दी थी। फातिमा और माधवन की रोमांटिक जोड़ी वाली यह फिल्म 11 जुलाई 2025 को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। दोनों के फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और लेटेस्ट वीडियो के बाद इसकी रिलीज को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट डबल हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here