
नरसिंहपुर:- जिला अस्पताल नरसिंहपुर में शुक्रवार दोपहर एक युवक ने इमरजेंसी वार्ड के बाहर एक छात्रा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह सनसनीखेज वारदात दोपहर करीब 3 बजे हुई, जब एमएलबी स्कूल में कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा संध्या चौधरी, पिता हीरालाल चौधरी किसी काम से अस्पताल आई थी आरोपित की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।
हमले में छात्रा गंभीर रूप से घायल:- प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि काले रंग की शर्ट पहने एक युवक ने अस्पताल के अंदर इमरजेंसी वार्ड के 22 नंबर रुम के सामने छात्रा पर अचानक हमला कर दिया। हमले में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के अस्पताल स्टाफ दहशत में आ गया वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और अस्पताल में कौतूहल जैसा माहौल बन गया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी:- सूचना मिलते ही एसडीएम, थाना कोतवाली प्रभारी गौरव चाटे और अन्य पुलिस अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। आरोपित की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है, वहीं घायल छात्रा को तत्काल उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना के पीछे के कारणों की जांच कर रही है और अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सिविल सर्जन भी सवाल उठने लगे हैं।



