Home छत्तीसगढ़ नदी में डुबने से बालिका की मौत मर्ग कायम कर जांच में...

नदी में डुबने से बालिका की मौत मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : नदी के पानी में डुबने से एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 25 जून को क़रीब 3 बजे संतोषी पिता वेदसाय उम्र 13 वर्ष जिसकी दिमागी हालत ठीक नहीं था। रोपाई कर रहे परिजनों के साथ खेत पास थी। बोली शौच लगा है। घरवालों ने खुले मैदान की ओर जाने इशारा किया। लड़की चली गई। लोग अपने ऱोपाई काम में व्यस्त हो गये। लेकिन जब देर तक लड़की वापस नहीं लौटी तो घर वाले खेत मैदान नदी आस-पड़ोस में देर रात तक ख़ोज बीन किये,पता नहीं चला। 26 जून दिन गुरुवार की सबेरे जब तलाश करने निकले तो चंदनई नदी के पानी में नाबालिग लड़की मृत अवस्था में तैरती देखी गई। घटना की सूचना थाने में दी गई। पुलिस घटनास्थल पहुंच मौका-मुआयना करते हुए मकतुल नाबालिग लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। तथा मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही में लिया है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here