Home छत्तीसगढ़ कांग्रेस की किसान, जवान, संविधान जनसभा: 7 जुलाई को खड़गे आएंगे, नियुक्त...

कांग्रेस की किसान, जवान, संविधान जनसभा: 7 जुलाई को खड़गे आएंगे, नियुक्त किए गए प्रभारी

0

रायपुर  : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 7 जुलाई को रायपुर आयेंगे। इस दौरान वे किसान जवान संविधान जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा की जिम्मेदारियों को लेकर कांग्रेस ने प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। जिसमें विधायकों, पूर्व विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी आदेश के अनुसार सभी जिलों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

कांग्रेस ने सहकारी समितियों का किया घेराव
वहीं शुक्रवार को पूर्व खाद्यमंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में बतौली कांग्रेस ने बिलासपुर, सेदम के सहकारी समितियों का घेराव किया। वे किसानों के लिए खाद-बीज की मांग कर रहे हैं, साथ ही छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका के नाम बतौली तहसीलदार तारा सिदार को ज्ञापन सौंपा है।इस दौरान समितियों के घेराव की जानकारी मिलने पर बतौली थाना प्रभारी चंद्रप्रताप तिवारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

खाद्य बीज उपलब्ध नहीं होने से पिछड़ रही खेती
पूर्व खाद्य मंत्री भगत ने कहा कि, भाजपा सरकार की बेरुखी के कारण पूरे प्रदेश में खाद्य बीज समितियों में उपलब्ध नहीं है। सरकार की लापरवाही के कारण किसान डीएपी खाद, एन पी खाद की कमी से जूझ रहे हैं। इससे किसानों को धान और मक्के की पैदावार में 25-30 प्रतिशत का नुकसान होगा। केंद्र और राज्य सरकारके कृषि मंत्री विदेशी मुद्रा बचाने के उद्देश्य से इन खादों का आयात नहीं कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here