रायपुर: प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार 30 जून से पूरे प्रदेश में बारिश की तीव्रता और वितरण में और तेजी आने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई, वहीं अधिकांश जिलों में मध्यम से हल्की बारिश हुई।
जारी की गई चेतावनी
प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ वज्रपात और मेघ गर्जन की संभावना जताई गई है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। राजधानी में 29 जून को आकाश सामान्यतः मेघमय रहेगा। एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन की संभावना है।
अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रह सकता है। प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। साथ ही वज्रपात और तेज गर्जना की आशंका भी बनी रहेगी।



