Home छत्तीसगढ़ राजेश राज गुप्ता बने श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के सरगुजा संभाग अध्यक्ष

राजेश राज गुप्ता बने श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के सरगुजा संभाग अध्यक्ष

0

कोरिया :  छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के सरगुजा संभाग का पुनर्गठन किया गया, जिसमें राजेश राज गुप्ता को संभागीय अध्यक्ष और खगेन्द्र यादव को संभागीय महासचिव नियुक्त किया गया। यह नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष बी.डी. निजामी व सरगुजा संभाग प्रभारी के मार्गदर्शन में, जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों और सदस्यों की सर्वसम्मति से की गईं।

प्रदेश अध्यक्ष बी.डी. निजामी ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की और कहा कि संगठन नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तेजी से कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि संभागीय अध्यक्ष, महासचिव व प्रभारी के नेतृत्व में जल्द ही कोरिया, सूरजपुर और जशपुर जिलों के अध्यक्ष तय कर संगठन को मजबूत किया जाएगा।

नवनियुक्त संभागीय अध्यक्ष राजेश राज गुप्ता ने कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बी.डी. निजामी, संस्थापक सदस्य सुरेंद्र कपूर काके, कार्यकारिणी अध्यक्ष इजहार अहमद, संभाग अध्यक्ष राजेश राज गुप्ता, महासचिव खगेन्द्र यादव, कमरून निशा, अम्बिकापुर शहर अध्यक्ष विनय त्रिपाठी, बलरामपुर जिला अध्यक्ष अनिल सोनी, एमसीबी जिला अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी, मनेंद्रगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष बदरी प्रसाद बारी, संगठन सदस्य रवि शर्मा और शैलेश गुप्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here