Home छत्तीसगढ़ केंद्र और राज्य सरकार द्वारा गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने निरंतर प्रयास...

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने निरंतर प्रयास की जा रही है – प्रबोध मिंज

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : सिखने की कोई सीमा या उम्र नहीं होती, शिक्षा अंतहीन होता है। तालीम हासिल करने के लिए हमेशा प्रयास करते रहने चाहिए। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने निरंतर प्रयास की जा रही है।

उक्त बातें 30 जून दिन सोमवार को नपं सामुदायिक भवन प्रांगण में आयोजित विकास खंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव के दौरान बतौर मुख्य अतिथि लुन्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा। आगे उन्होंने बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये तालिम हासिल करने प्रेरित किया। कार्यक्रम का श्रीगणेश मां सरस्वती के छायाचित्र में धूप दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य विजय अग्रवाल रहे। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्राओं ने मोहक अंदाज में नृत्य करते हुए मचासीन अतिथियों का स्वागत किया।

खंड शिक्षा अधिकारी डी0 के0 गुप्ता एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर बैच लगा अतिथियों का स्वागत किया । कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्राओं ने मोहक अंदाज में स्वागत गीत सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।उद्बोधन के कड़ी में जिला पंचायत सदस्य विजय अग्रवाल ने स्कूलों में पी टी आरंभ कराने पर जोर दिया साथ ही मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर ध्यान देने तथा एक पेड़ मां के नाम लगाने की सबसे अपील किये।

सेवा निवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा -मातृ भाषा हिन्दी एवं सरगुजिहा को कभी नहीं भूले। मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ने सरस्वती सायकल योजना , निःशुल्क गणवेश पुस्तक छात्रवृत्ति जैसी शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ने कहा स्कूलों में खेल के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम सिखने के लिए एक खास समय सुनिश्चित हो।

जंप उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े ने कहा – नव प्रवेशी छात्र छात्राएं लक्ष्य बना कर पढ़ाई करते हुए अपने जीवन को काफी उंचाई तक ले जा सकते हैं।

जिला से आये डीपीएम ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की सराहना करते हुये खंड शिक्षा अधिकारी की तारीफ किये। कहा सभी स्कूलों में इसी तरह के यादगार प्रवेशोत्सव होने चाहिए। शिक्षा गुणवत्ता के संदर्भ में अपने विचार जाहिर किया। अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़े कस्तूरबा गांधी विद्यालय के छात्राओं की सराहना किया।दूसरे मचासीन अतिथियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

अतिथियों ने नवप्रवेशी छात्र छात्राओं के माथे पर तिलक लगा गणवेश, पुस्तक के साथ मिष्ठान्न खिला प्रवेश कराया गया। साथ ही इस मौके पर सरस्वती सायकल योजना के तहत कक्षा नौवीं के छात्राओं को निशुल्क सायकल वितरण की गई ।

विकास खंड प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में नपं अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू नपं उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा सनी बंसल,जंप अध्यक्ष श्रीमती शशी कला सिंह, विधायक प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल ,राकेश साहू राहुल अग्रवाल रवि महंत, मंडल महामंत्री विक्रम सिंह, यतेंद्र पांडेय, जिला समग्र शिक्षा अधिकारी रवि सिंह,जंप सीईओ स्वेच्छा सिंह, मुख्य नगरपालिका अधिकारी विद्या सागर चौधरी, बीआरसी दिपेंद्र पांडेय मंडल संयोजक अरविंद गुप्ता,प्राचार्य ऋषि पांडेय शशीधर पांडेय, अन्य जनप्रतिनिधि समस्त संकुल समन्वयक शिक्षक शिक्षिकाए हाजिर रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here