एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल,: मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) किरंदुल के तत्वावधान में एनएमडीसी के बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स में लंबी सेवा पूरी कर 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले वरिष्ठ सदस्यों, श्री शिवचंद वर्मा (मास्टर एचईएम ऑपरेटर, छनन संयंत्र प्रथम) और श्री बिजाराम कश्यप (मास्टर एचईएम ऑपरेटर, खनन 14) के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन श्रमिक सदन, इंटक भवन, किरंदुल के सभागार में किया गया। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष विनोद कश्यप और सचिव ए.के. सिंह के कुशल नेतृत्व में यूनियन के पदाधिकारी, सदस्य और दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिवारजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम में वर्मा और कश्यप के साथ उनकी धर्मपत्नी और पुत्रों का पुष्प गुच्छ व माला से स्वागत किया गया।
यूनियन ने दोनों सदस्यों की एनएमडीसी और यूनियन के प्रति दीर्घकालिक सेवाओं, सामाजिक, सांस्कृतिक और परोपकारी कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। यूनियन के अध्यक्ष विनोद कश्यप और सचिव ए.के. सिंह ने दोनों के मृदुभाषी और सत्संगी स्वभाव, जरूरतमंदों की सहायता और रचनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए उनके अनुभव साझा किए। उन्होंने सेवानिवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं और दोनों को शाल व उपहार देकर सम्मानित किया।यूनियन के वरिष्ठ सदस्यों चिन्नास्वामी, दिलीप सिंह, ओम कुमार साहू और अरविंद गुप्ता ने भी दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के सक्रिय सदस्य श्री त्रिलोक बांधे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन यूनियन अध्यक्ष विनोद कश्यप ने दिया।इस अवसर पर यूनियन के अरविंद गुप्ता, दिलीप सिंह, जियाउल हसन, राकेश लाल, ओम कुमार साहू, राजेंद्र पटनायक, अगेश्वर साहू, पोषण साहू, राजेंद्र नागेश, ओम प्रकाश साहू, रमेश दास, जय प्रकाश गुप्ता, मनीष गुप्ता, लाला राम साहू, बी. रोहिदास, मोतीलाल साहू, कौशिक, देवेंद्र रात्रे, संपतराम साहू, रजनी ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।यह समारोह यूनियन की एकता और अपने सदस्यों के प्रति सम्मान के भाव को दर्शाता है, जिसने सभी उपस्थित लोगों में एक सकारात्मक संदेश छोड़ा।



