एस एच अज़हर अमन पथ : किरंदुल में मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) ने राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस 2025 पर बी.आई.ओ.एम. किरंदुल कॉम्प्लेक्स और बंगाली कैम्प के सरकारी चिकित्सालय के डॉक्टरों को पुष्प गुच्छ और कलम भेंट कर सम्मानित किया। यूनियन ने कोरोना महामारी के दौरान चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के समर्पण, विशेष रूप से मुख्य चिकित्सा अधिकारी एम.वी. लाल और उनकी टीम की सराहना की, जिनकी सेवाओं से दंतेवाड़ा जिले में कैजुअल्टी दर बहुत कम रही। कार्यक्रम का सफल आयोजन अध्यक्ष विनोद कश्यप और सचिव ए.के. सिंह के नेतृत्व में हुआ, जिसमें यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी की।



