Home छत्तीसगढ़ कृषकों को वितरित किया गया मिनी किट अरहर बीज

कृषकों को वितरित किया गया मिनी किट अरहर बीज

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा  : जंप क्षेत्र के 7 ग्राम पंचायतों के किसानों को आज 3 जुलाई दिन गुरुवार को ग्राम केवरा स्थित किसान सेवा केन्द्र में एन एफ एस एम योजनांतर्गत कृषि विभाग द्वारा अरहर , कोदो, रागी,बीज का वितरण किया गया । बीज वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जंप अध्यक्ष प्रतिनिधि मंडल महामंत्री विक्रम सिंह तथा विशिष्ट अतिथि जंप उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े सभापति भज्जू सिंह, सुरेश सिंह दिलभरोस मरावी रहे। मचासीन अतिथियों ने पंचायत़ो से आये किसानों को सम्बोधित करते हुये कहा -प्रदेश में भाजपा के साय सरकार किसानों के हित में योजना बद्ध तरीके से कार्य करने प्रतिबद्ध है किसानों के लिए हर संभव कारगर कदम उठा रही है ताकि समुचे प्रदेश के किसान लाभान्वित हो।

किसान हितैषी योजना बना कर उनके तक पहुंचा रही है। प्रधानमंत्री किसान निधि तथा दूसरे लाभकारी योजनाओं को तफसील से बताया। आयोजित कार्यक्रम में कृषि विभाग द्वारा क्षेत्र के किसानों को अरहर ,कोदो,रागी का निःशुल्क मिनी किट वितरण किया गया है। इस मौके पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमती हरित सिंह,ग्रा0 कृ0वि0अधि0 छतर साय पैकरा, रामपाल पैकरा, देवेन्द्र कुमारी सिंह बल्लू मरावी खेम राज चौहान,लखन राजवाड़े, सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here