Home छत्तीसगढ़ चुनाव से पहले गरमाई सियासत: मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट की बैठक में हंगामा,...

चुनाव से पहले गरमाई सियासत: मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट की बैठक में हंगामा, सदस्यता बहाली पर बवाल

0

डोंगरगढ़ :  छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट के आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री की सदस्यता सामान्य सभा की बैठक में रद्द कर दी गई थी। जिसके बाद दोनों ने एसडीएम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था। हाल ही में पंजीयक ने दोनों की सदस्यता बहाल करने का आदेश जारी किया। लेकिन इसके बाद नया विवाद खड़ा हो गया है।

सूत्रों के मुताबिक, बीती रात ट्रस्ट की बैठक छिरपानी स्थित प्रधान कार्यालय में आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान दोनों पूर्व सदस्य कोर्ट का आदेश लेकर कार्यालय पहुंचे, लेकिन आरोप है कि ट्रस्ट समिति के वर्तमान अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने उनका आवेदन लेने से साफ इंकार कर दिया। इसके विरोध में देर रात तक दोनों पक्षों के लोगों का जमवाड़ा प्रधान कार्यालय छिरपानी में बना हुआ था।

ट्रस्ट को बदनाम करने की हो रही साजिश- मनोज अग्रवाल
बैठक ख़त्म होने के बाद ट्रस्ट समिति अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कोर्ट के आदेश को लिया। साथ ही विवाद सदस्यता को लेकर था उसको भी सुधार करने का मौखिक आश्वासन भी दिया। अध्यक्ष ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा- यह सब वर्तमान ट्रस्ट को बदनाम करने की साज़िश है। चुनाव से पहले अनावश्यक विवाद खड़ा किया जा रहा है। जानकार सूत्रों का दावा है कि ट्रस्ट चुनाव में दोनों प्रमुख पैनल लाखों रुपए तक खर्च करते हैं। ऐसे में शहरवासियों के बीच यह चर्चा भी आम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here