Home छत्तीसगढ़ विधायक अग्रवाल के आतिथ्य में पी एम श्री स्वामी आत्मानन्द विद्यालय में...

विधायक अग्रवाल के आतिथ्य में पी एम श्री स्वामी आत्मानन्द विद्यालय में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

0

 

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : लखनपुर पी एम श्री स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में 5 जुलाई 2025 दिन शनिवार को प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि अम्बिकापुर मा0 विधायक राजेश अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, राजेंद्र जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल राकेश साहू सचिन अग्रवाल, सुरेन्द्र साहू, विनोद हर्ष रहे। कार्यक्रम आरंभ से पहले मां सरस्वती के छायाचित्र में धूप दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया।मचासीन अतिथियों ने

कक्षा UKG तथा पहली कक्षा के नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को तिलक लगा फूल माला पहना पुस्तक गणवेश वितरण कर शाला प्रवेश कराया । छात्र छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत एन सी सी बैंड के स्वर लहरी में करतल ध्वनि से किया। शिक्षिका भगवती सिंह ने स्वास्ति वाचन कराया।

सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ साल श्री फल से स्वागत किया गया। श्रीमती पारुल सिंह ने अपने स्वागत उद्बोधन द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि विधायक अग्रवाल ने कक्षा दसवीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में 90% से अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्रों को₹5000 नगद एवं प्रयास आवासीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय में चयनित छात्रों को पदक प्रदान कर सम्मानित किये साथ ही बोर्ड कक्षाओं में अध्यापन कराने वाले सभी विषय शिक्षकों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किये । इसके अलावा कार्यक्रम में सम्मिलित सभी अभिभावकों को श्रीफल देकर सम्मानित किया गया ।

विद्यालय की छात्राओं ने अतिथियों सम्माननीय जनों का स्वागत गीत के साथ स्वागत किया तथा

“” स्कूल चले हम” गान के साथ छत्तीसगढ़ी सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किये। विद्यालय के प्राचार्य ऋषि कुमार पांडेय ने सत्र 2025 26 की कार्य योजना के बारे में अतिथियों को विस्तार से बताया तथा उनसे सहयोग की अपेक्षा किये। मेडिकल एड्रेस एग्जाम ,नवोदय प्रयास ,एकलव्य की प्रतियोगी परीक्षाओं की पृथक से कक्षा संचालन किये जाने की बात कही।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार विद्यालय मे छात्र छात्राओं की संख्या बढ़ाने प्रयास किया जायेगा कहा। शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के अतिथियों ने कक्षा यूकेजी पहली के छात्र-छात्राओं के माथे पर तिलक लगा फूलमाला पहनाकर तथा मीठा खिलाया जाकर उनको पाठ्य पुस्तक वितरित की गई

साथ ही विधायक अग्रवाल ने यूकेजी कक्षा का फीता काटकर उद्घाटन किया।एक पेड़ मां के नाम विद्यालय प्रांगण में पौधा रोपित किया। विधायक महोदय ने सभी छात्रों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी पढ़ाई के प्रति रुझान उमंग बनाए रखने एवं अधिक से अधिक शाला में उपस्थित रहने प्रेरित किया। पढ़ाई को सिर्फ नौकरी पाने और पैसा कमाने का जरिया न मानकर ज्ञान के लिए और व्यक्तित्व चरित्र निर्माण उच्चता के लिए अपनाने की सलाह दी। शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती स्वेच्छा सिंह सिंह मुख्य नगर पालिका अधिकारी विद्यासागर चौधरी विद्यालय प्राचार्य ऋषि कुमार पांडे, प्रधान पाठक सरवन कुमार साहू, संकुल प्राचार्य अपूर्ण प्रधान संकुल समन्वयक रामलोचन राजवाड़े एवं विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षाएं उपस्थित रहे। मंच का संचालन श्रीमती दीप्ति ने किया।

 

 

 

,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here