Home छत्तीसगढ़ सामुदायिक भवन निर्माण करने किया भूमि पूजन

सामुदायिक भवन निर्माण करने किया भूमि पूजन

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 9 मैं शिव मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा उपाध्यक्ष विकास बोहरा लोक निर्माण विभाग सभापति अश्वनी निषाद वार्ड पार्षद अलका साव सभापति शंकरदेव पार्षद देवचरण ध्रुव मिकी गुप्ता चेलेश्वरी साहू जयंती टुकेश्वरी साहू अंबिका ध्रुव कमल डागा के कर कमलो से किया गया वार्ड पार्षद अलका साव ने हमारे संवाददाता को जानकारी दी की वार्ड क्रमांक 9 में शिव मंदिर के पास वार्ड वासियों की पुरानी मांग थी सामुदायिक भवन निर्माण की मोहल्ले में सामुदायिक भवन नहीं होने से पारिवारिक और सामाजिक कार्यक्रम के लिए लोगों को परेशान होना पड़ता था भवन बनने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी एवं यह भवन जल्द बनकर वार्ड वासियों के सुख और दुख के लिए उपयोगी होगा भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर साहू समाज अध्यक्ष ईश्वर साहू एडवोकेट सुरेश साहू जमुना प्रसाद साहू पूर्व पार्षद चमेली बाई नंदनी बाई चंद्रिका साहू विवेक कुमार साहू उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here