Home देश महाकाल की नगरी में आया नया नियम, सोमवार को स्कूल की रहेगी...

महाकाल की नगरी में आया नया नियम, सोमवार को स्कूल की रहेगी छुट्टी…

0

उज्जैन। श्रावण-भाद्रपद माह में भगवान महाकालेश्वर की सवारी को देखते हुए उज्जैन प्रशासन ने नगर निगम क्षेत्र के स्कूलों की साप्ताहिक व्यवस्था में बदलाव किया है। हर सोमवार को विद्यालयों में अवकाश रहेगा, जबकि रविवार को स्कूल खुलेंगे।

सोमवार को अवकाश, रविवार को खुलेंगे स्कूल

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह द्वारा सोमवार को जारी आदेश के अनुसार, नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत समस्त शासकीय और अशासकीय विद्यालय 14 जुलाई, 21 जुलाई, 28 जुलाई, चार अगस्त और 11 अगस्त 2025 को सोमवार के दिन बंद रहेंगे। इसके बदले 13 जुलाई, 20 जुलाई, 27 जुलाई, 3 अगस्त और 10 अगस्त 2025 को रविवार को विद्यालय संचालित किए जाएंगे।

ट्रैफिक प्रबंधन, सुरक्षा और व्यवस्था में होगा सहयोग

इस निर्णय का उद्देश्य महाकाल सवारी के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन, सुरक्षा और व्यवस्था में सहयोग सुनिश्चित करना है। सवारी मार्ग के आसपास हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहते हैं और कई रास्तों को यातायात के लिए बंद कर दिया जाता है। ऐसे में विद्यार्थियों और अभिभावकों को किसी असुविधा से बचाने के लिए यह समायोजन किया गया है।

महाकाल की सवारी आस्था, परंपरा और संस्कृति का प्रतीक

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह कहा कि महाकाल सवारी उज्जैन की आस्था, परंपरा और संस्कृति का जीवंत प्रतीक है। यह केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त करने वाला आयोजन भी है। हर सोमवार को सवारी में लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं, जिससे शहर की गतिविधियों पर व्यापक असर पड़ता है।

महाकाल सवारी का बहुआयामी महत्व धार्मिक

शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में एक महाकाल की सवारी विशेष है। इसमें भगवान स्वयं नगर भ्रमण पर निकलते हैं। इस सवारी के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here