Home छत्तीसगढ़ जांजगीर-चाम्पा जिले में बड़ा हादसा: चार बच्चे तालाब में डूबे, इनमें 3...

जांजगीर-चाम्पा जिले में बड़ा हादसा: चार बच्चे तालाब में डूबे, इनमें 3 बच्चियां और एक बच्चा शामिल

0

जांजगीर-चाम्पा :  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले में तालाब डूबकर चार बच्चों की मौत हो गई है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र के भैंसतरा गांव की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बच्चे तालाब में नहाने गए थे। मृतकों में तीन लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं। डूबने वाले चारों बच्चों की उम्र 5 साल से 8 साल के बीच बताई जा रही है। ये बच्चे दोपहर बाद करीब 3 बजे सभी गए थे तालाब में नहाने। तालाब किनारे कपड़े देखने पर शंका होने की वजह से ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here