रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : लुन्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के लखनपुर विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अमगसी में आज 12 जुलाई दिन शनिवार को आयोजित संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि लुड्रा विधायक प्रबोध मिंज रहे । कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र में धूप दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान शिक्षक शिक्षिकाओं ने मचासीन अतिथियों का स्वागत बेच लगा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। विधायक प्रबोध मिंज ने बाकायदा नवप्रवेशी बच्चों के माथे पर तिलक लगा मुंह मीठा करा गणवेश एवं पुस्तक वितरण कर शाला प्रवेश कराया। छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।
नव प्रवेशी विद्यार्थियों ने नये शैक्षणिक सत्र की श्रीगणेश पूरे उत्साह और उर्जा के साथ किया। ताकि पूरे वर्ष भर यही उमगता बरकरार रहे।शिक्षकों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के मांग पर लुड्रा विधायक मिंज ने हाई स्कूल प्रांगण में शेड निर्माण हेतु ढाई लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान किया । इस अवसर पर विधायक प्रबोध मिंज ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी कार्यक्रम मुकम्मल होने के बाद “एक पेड़ माँ के नाम” मुहिम के तहत पौधारोपित किया। उपस्थित लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि सभी लोग इस अभियान की गरिमा को बनाए रखने के लिए एक पेड़ मां के नाम आवश्य लगाये पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाना जरूरी है।कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती शशिकला सिंह, मंडल अध्यक्ष रवि महंत महामंत्री विक्रम सिंह, विधायक प्रतिनिधि राकेश साहू वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण सिंह, विश्राम सिंह, दमेश्वर प्रजापति हरीश सोनी, बबली, लक्ष्मण सिंह, सरपंच श्रीमती जयंती देवी प्रेमचंद सिंह, सुनील सिंह सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, जनप्रतिनिधिगण, शिक्षक शिक्षिकाए कार्यक्रम में शामिल रहे।



