Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने शासन से 11 सूत्र मांगों को लेकर...

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने शासन से 11 सूत्र मांगों को लेकर एस डी एम को सौंपा ज्ञापन

0

कोमल ग्वाला अमन पथ जशपुर :- ( बगीचा) छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय आवाहन पर विकास खण्ड बगीचा के अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के द्वारा कर्मचारियों के ज्वलंत समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु अपनी 11 सूत्रीय मांगो को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बगीचा के अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रदीप कुमार राठिया को प्रथम चरण का ज्ञापन सौपा गया । यदि मांगो पर विचार नही किया गया तो द्वितीय चरण 22 अगस्त 2025 को सामूहिक अवकाश लेकर धरना प्रदर्शन किया जायेगा जिसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होंगे |

ज्ञापन सपने में मुख्य रूप छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक बालदेव ग्वाला, सुभाष चंद्र शर्मा, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष भारत सिंह ड्रेसर, छत्तीसगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष तुलेश्वर यादव, कोषाध्यक्ष प्रवीण तिर्की ,ब्लॉक सचिव अघन साय केहरी, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ अध्यक्ष पुरेन्दर राम यादव ,ब्लॉक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन दशरथ साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ सदस्य अमित कुमार, जैन सर्व शिक्षक संघ जिला उपाध्यक्ष नारायण प्रसाद सदस्य संयुक्त शिक्षक संघ के कई कर्मचारी- अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे, संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए इन्होंने बताया कि यदि प्रदेश सरकार 22 अगस्त 2025 के पूर्व इन मांगों की निर्णय नहीं लिए जाने पर 22 अगस्त 2025 दिन शुक्रवार को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर सभी जिला एवं विकासखंड तहसील मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा इन्होंने मोदी की गारंटी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा के घोषणा पत्र अनुसार प्रदेश कर्मचारियों के प्रमुख वादों पूरा करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here