Home छत्तीसगढ़ X में भूपेश बघेल ने किया पोस्ट, ED आ गई…

X में भूपेश बघेल ने किया पोस्ट, ED आ गई…

0

दुर्ग : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ED ने दबिश दी है, भिलाई स्थित निवास में पहुँची है। छापेमारी से प्रदेश कांग्रेस पार्टी में हडकंप मच गया है। X पोस्ट में बघेल ने लिखा, ED आ गई.

आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है.

अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था.

भिलाई निवास में “साहेब” ने ED भेज दी है.

(कार्यालय- भूपेश बघेल)

कुछ दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय ने शराब घोटाला के मामले में बघेल के आवास पर छापे मारे थे। 10 मार्च को ईडी ने शराब घोटाला मामले में उनके बेटे के खिलाफ धनशोधन जांच के तहत दुर्ग जिले के भिलाई शहर में भूपेश बघेल के आवास पर छापा मारा था। इसके अलावा, चैतन्य के कथित करीबी सहयोगी लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल सहित 13 और ठिकानों पर भी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत तलाशी ली गई थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here