Home छत्तीसगढ़ कांवड़ यात्रा पर निकल रही बीजेपी की महिला विधायक

कांवड़ यात्रा पर निकल रही बीजेपी की महिला विधायक

0

अमरकंटक :  आज सावन का दूसरा सोमवार है। आज शिवभक्तों की भीड़ शिवालयों में उमड़ी हुई है। सभी मंदिरों में बोलबम के नारे सुनाई दे रहे है। शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार दिखाई पड़ रही है।

इस बीच पंडरिया से भाजपा की महिला विधायक भावना बोहरा ने भी प्रसिद्ध तीर्थस्थल अमरकंटक से अपने कांवड़ यात्रा की शुरुआत की है। वह भोमरदेव में जलभिषेक करेंगी। वे अपने सार्थक और दूसरे कांवड़ियों के साथ 151 किमी की यात्रा करते हुए कांवड़ लेकर भोरमदेव पहुचेंगी। भावना बोहरा नर्मदा नदी से कांवड़ लेकर रवाना हो चुकी है। आज सावन का महीने का दूसरा सोमवार है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी शिवालयों में भगवान शंकर के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। जलाभिषेक के लिए मंदिरों के बाहर लम्बी कतारें नजर आ रही है और सभी बोलबम के नारे लगा रहे है।

बात करें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की तो यहाँ के मशहूर हटकेश्वर नाथ महादेव मंदिर में इस सोमवार को भी कांवड़ियों की भीड़ उमड़ी हुई है। भगवान भोलेनाथ में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के लिए तड़के से ही महिला, पुरुष समेत सभी वर्ग के श्रद्धालु पहुंचे हुए है। मंदिरों में बोलबम के नारे लग रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here