Home छत्तीसगढ़ अज्ञात महिला की शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी -तहकीकात में...

अज्ञात महिला की शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी -तहकीकात में जुटी पुलिस

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर उपकापारा के समीप बहने वाली रेड नदी पुल के पास 20 जुलाई दिन रविवार को एक अज्ञात महिला के सड़ी-गली लाश मिलने से आसपास क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। ग्रामीणों के सूचना पर पुलिस मकतूला के शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर मर्चुरी में रखवाया है। मृतक महिला का शिनाख्त नहीं हो सका है । पुलिस ने बताया कि महिला के दोनों पैर एवं बाये घुटने के उपर गोदना का निशान बना हुआ है।

तथा हरे रंग का पेंटीकोट लाल ब्लाउज बाये हाथ में हरे रंग की चुडी पहने हुए है उम्र तकरीबन 30-32 साल होगी।अज्ञात महिला के शव को कब्जे में लेकर लखनपुर पुलिस तहकीकात करने जुटी हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मकतूल महिला का शव नदी के उपरी छोर से बहकर आया होगा और पुल के पास फंस कर रूक गया होगा। महिला की मौत सामान्य है या क़त्ल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मालूम हो सकेगा। बहरहाल पुलिस मकतूला के शिनाख्ती के इंतजार में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here