Home मनोरंजन 2025 की 5वीं सबसे कमाऊ फिल्म बनी अहान-अनीत की रोमांटिक ड्रामा….

2025 की 5वीं सबसे कमाऊ फिल्म बनी अहान-अनीत की रोमांटिक ड्रामा….

0

हैदराबाद: मोहित सूरी की नई फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है. फिल्म को रिलीज हुए आज, 22 जुलाई को 5 दिन हो गए हैं और इन 5 दिनों में फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. फिल्म ने जहां पहले वीकेंड में दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, वहीं रिलीज के पहले सोमवार को इसने भारत में शतक जड़ा. 4 दिनों की शानदार परफॉर्मेंस के बाद भी, फिल्म 5वें दिन बॉक्स ऑफिस छाई हुई है. यशराज फिल्म्स की निर्मित ‘सैयारा’ एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा है. चार्टबस्टर म्यूजिक से लेकर इमोशनल स्टोरी तक, दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ रहा है. फिल्म देखने के बाद दर्शक अपने इमोशन को रोक नहीं पा रहे हैं.18 जुलाई (शुक्रवार) को रिलीज हुई यह म्यूजिकल ड्रामा ने टिकट काउंटरों पर कब्जा कर लिया है और हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. ‘सैयारा’ पहले ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है.

‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5:- ‘सैयारा’ एक सिंगर कृष कपूर (अहान पांडे) और वाणी बत्रा (अनीत पड्डा) के जीवन पर आधारित है, जिनकी प्रेम कहानी तब एक दर्दनाक मोड़ ले लेती है जब वाणी को अल्जाइमर रोग का पता चलता है. इस शानदार फिल्म ने पहले दिन 21.5 करोड़ रुपये के साथ दमदार शुरुआत की और 4 दिनों में ही इसने भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here