
मुन्ना पांडेय सरगुजा:- माननीय विधायक राजेश अग्रवाल ने 23 जुलाई 2025दिन बुधवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर को सरगुजा जिला खनिज संस्थान न्यास द्वारा प्रदत्त प्राप्त नये एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एम्बुलेंस स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने में सहायक साबित होगी साथ ही आपातकालीन स्थिति में गंभीर जरूरतमंद मरीजों को शीघ्रताशीघ्र एम्बुलेंस सहायता मिल सकेगी । एम्बुलेंस को झंडी दिखाने के बाद विधायक अग्रवाल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात करते हुये उनका कुशलक्षेम जाना और स्नेहपूर्वक उन्हें फल वितरित किये। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, विधायक प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, सचीन अग्रवाल, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ ओ0 पी0 प्रसाद, डाक्टर पी0एस0 केरकेट्टा, अन्य स्टाप मौजूद रहे।



