
मुन्ना पांडेय सरगुजा: विधायक राजेश अग्रवाल ने 23 जुलाई 2025 दिन बुधवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर को सरगुजा जिला खनिज संस्थान न्यास द्वारा प्रदत्त प्राप्त नये एम्बुलेंस की पूजा अर्चना कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।एम्बुलेंस स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने में सहायक साबित होगी साथ ही आपातकालीन स्थिति में गंभीर जरूरतमंद मरीजों को शीघ्रताशीघ्र एम्बुलेंस 108 की सहायता मरीज सड़क हादसे में घायलों को मिल सकेगी। लखनपुर अस्पताल को एम्बुलेंस 108 की सौगात मिलने से क्षेत्र की जनता काफी खुश हैं।
एम्बुलेंस को झंडी दिखाने के बाद
विधायक अग्रवाल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों तथा उसके तिमारदारों से मुलाकात करते हुये उनका कुशलक्षेम जाना और स्नेहपूर्वक उन्हें फल वितरित किये।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, विधायक प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, सचीन अग्रवाल, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ ओ0 पी0 प्रसाद, डाक्टर पी0एस0 केरकेट्टा, जितेश मिश्रा अमीत सिसोदिया,अन्य स्टाप मौजूद रहे।



