
नई दिल्ली : भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक हरियाली तीज का व्रत इस साल 27 जुलाई को रखा जाएगा। पति की लंबी आयु और सौभाग्य के लिए इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं।
वहीं, कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए मां पार्वती और शिव जी की पूजा करती हैं और व्रत रखती हैं। इस दिन कन्याएं और महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। यह सांस्कृतिक उत्सव नहीं है, बल्कि महिलाओं के अंतर्मन और प्रकृति के बीच की सूक्ष्म ऊर्जा के सामंजस्य की प्रतीक भी है।
मन को बाहरी दुनिया से हटाकर देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती की उपासना करते हुए प्रकृति से जुड़ने का यह समय कथा और भक्ति, भजन जैसे कार्यों से मानसिक एकाग्रता को बढ़ाता है।
तीज के दिन करें से उपाय दांपत्य जीवन में मधुरता को बढ़ाना चाहते हैं, तो हरियाली तीज के दिन गंगाजल में शहद और इत्र मिलाकर अभिषेक करें।
भौतिक सुखों को बढ़ाने के लिए हरियाली तीज के दिन दही से महादेव का अभिषेक करें। इससे शुक्र और चंद्रमा दोनों मजबूत होते हैं।
पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत करने के लिए हरियाली तीज के दिन पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें।



