
लखनपुर सरगुजा : सावन के पावन महिने में 27 जुलाई 2025 दिन रविवार को नगर लखनपुर के नारी शक्ति ग्रुप केमहिलाओं ने सिलसिलेवार चौथे साल नगर के सामुदायिक भवन में प्रतियोगी कार्यक्रम “”आया सावन झूम के”” सावन श्रृंगार मेले का आयोजन किया। जिसमें नवयुवती तथा महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।खास कर यह प्रोग्राम महिलाओं तथा नव युवतियों के लिए आयोजित की गई जिसकी थीम रेड सारी ग्रीन ब्लाउज के साथ सोलह श्रृंगार था।
दरअसल यह मंच पूर्ण प्रतिभाशाली घरेलू महिलाओं के लिए समर्पित था जिन्हें आमतौर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर नहीं मिल पाता। इस मौके पर प्रतिभागी महिला तथा युवतियों ने परिपक्वता परिधानों में सज धज कर उत्साह पूर्वक भाग लिया, गीत नृत्य, फैशन वॉक, कुर्सी दौड़, बोतल गेम लक्ष्मी नारायण गेम, और डांस जैसे कार्यक्रमों में अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सावन सुंदरी प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें सावन सुंदरी का खिताब सरिता साहू ने जीता । विजेता महिला को बाकायदे क्राउन पहना कर सम्मानित किया गया ।कुर्सी दौड़ में माला ठाकुर प्रथम , संध्या गुप्ता द्वितीय लक्ष्मी रजक तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लक्ष्मी नारायण -में प्रथम स्थान विभा गुप्ता द्वितीय सरला गुप्ता तथा बोतल गेम में भारतीसाहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । कार्यक्रम का मकसद घरेलू महिलाओं को मंच पर लाना था। आया सावन झूम के कार्यक्रम को अमिता चंदेल अंजू ठाकुर प्रभा गुप्ता सरस्वती गुप्ता ने संचालित किया् इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुनैना गुप्ता विभा गुप्ता सरला गुप्ता देवंती गुप्ता दीपमाला गुप्ता उषा साहू भारती साहू सरिता साहू माया बारी गौरी साहू संध्या गुप्ता माला ठाकुर लक्ष्मी रजक ने सहयोग दिया।



