
भिलाईनगर: देश के सबसे लोकप्रिय धार्मिक पर्यटन क्षेत्र शुमार जगन्नाथ पुरी में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहाँ समुद्र तट पर नहा रहे एक शख्स की डूबने से मौत हो गई है। नहाने के दौरान आई तेज लहरों में वह खुद को संभाल नहीं पाया और आगे बढ़ गया। मृतक की पहचान भिलाई नगर थाना के रुआबंधा बस्ती के रहने वाले मुकेश गुप्ता के तौर पर हुई है।
लहरों में उलझा मुकेश:- जानकारी के मुताबिक़ मृतक मुकेश गुप्ता अपने दोस्तों के साथ भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने ओडिशा के पुरी गया हुआ था। रविवार मुकेश दर्शन से पहले दोस्तों के साथ समुद्र में नहाने गया हुआ था। इसी दौरान तेज लहर में किनारे की तरफ आने के बजाये समुद्र की ओर चला गया। काफी मशक्कत के बाद उसका शव बरामद कर अस्पताल रवाना किया गया।
फूटा दोस्त और परिजनों का गुस्सा:- वही मुकेश के मौत के बाद उनके दोस्त और परिजनों का स्थानीय प्रशासन और वहां के सुरक्षा व्यवस्था पर गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाए है कि, घटना के दौरान कोई भी मुकेश की मदद के लिए आगे नहीं आया। समय रहते यदि बचाव की कोशिश की गई होती तो सम्भवतः मुकेश की जान नहीं जाती।



