एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल : एनएमडीसी के बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स में मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (INTUC) के तत्वावधान में श्री प्रेमलाल यादव (फील्ड अटेंडेंट, 11/C FRS) और श्री मायाराम (वरिष्ठ इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस) के सेवानिवृत्ति पर एक भव्य सम्मान समारोह यूनियन भवन, किरंदुल में आयोजित किया गया। यूनियन अध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप और सचिव ए.के. सिंह के नेतृत्व में दोनों वरिष्ठ सदस्यों को उनकी पत्नी व परिवार सहित पुष्प गुच्छ, शाल, मोमेंटो, उपहार और मिठाई देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में यूनियन के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, विभागीय प्रतिनिधि, ठेका श्रमिक, सुरक्षा गार्ड और अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विशेष रूप से चिन्नास्वामी, प्रदीप, महेश कुमार मल्लाह, दिलीप सिंह, शैलेश रथ आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन रविश तिवारी ने किया, और चिन्नास्वामी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। यूनियन ने दोनों सदस्यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



