किरंदुल: बैलाडीला के कलाकारों ने मशहूर गायक मोहम्मद रफी की याद में 31 जुलाई, गुरुवार को एक भावपूर्ण संगीत कार्यक्रम आयोजित किया। एनएमडीसी लर्निंग सेंटर, सिविल ऑफिस के पास हुए इस आयोजन में बैलाडीला संगीत समिति और बैलाडीला लाइव म्यूजिकल ग्रुप ने मिलकर रफी साहब के सदाबहार गीतों को लाइव ऑर्केस्ट्रा के साथ प्रस्तुत किया।
मोहम्मद रफी के गानों ने श्रोताओं को भावुक कर दिया, जिन्होंने तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में एनएमडीसी किरंदुल के अधिशासी निदेशक रवींद्र नारायण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उनके साथ कंपनी के कई अधिकारी और संगीत प्रेमी भी शामिल हुए।
स्थानीय कलाकार पी. किरण कुमार, प्रशांत कुमार वर्मा, आनंद पान, रीमा, चारु शिंदे, राजन, लखन देवांगन और वाई. अनिल ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीता।



