दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा किरंदुल नगर पालिका के वार्ड नंबर 03, बंगाली कैंप मंगल भवन के ऊपर डोम शेड निर्माण के लिए शुक्रवार को भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्य का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह ने किया। वार्डवासियों और दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों की लंबे समय से चली आ रही डोम शेड की मांग इस अवसर पर पूरी हुई। पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह ने किरंदुल के विकास में अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए जनता की मांगों के अनुरूप कार्यों को तेजी से पूरा करने का प्रयास किया है।
इस समारोह में उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी, सीएमओ शशि भूषण महापात्र, मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी, वार्ड पार्षद देवकी ठाकुर, अन्य पार्षदगण, बंग समाज के अध्यक्ष सुकुमार हालदार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह और वार्डवासी उपस्थित थे। यह निर्माण कार्य क्षेत्र के सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।



