रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : नगर लखनपुर में पहली बार 31 जुलाई दिन गुरुवार को महान गायक स्व 0 मोहम्मद रफी साहब के पुण्य तिथि पर साईं सरगम फाउंडेशन ग्रुप के तत्वावधान में “”एक शाम रफी साहब के नाम” प्रोग्राम का आयोजन हुआ । कार्यक्रम पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू एवं विशिष्ट अतिथि सुरेश जायसवाल,राजेंद्र जायसवाल मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी सचिन अग्रवाल रहे। मचासीन अतिथियों ने प्रोग्राम आगाज़ से पहले मां सरस्वती के छायाचित्र पर धूप दीप प्रज्वलित किये। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का स्वागत फूल मालाओं से किया गया। स्थानीय कलाकारों ने फनकार मोहम्मद रफी साहब के गाये गानों को अपने स्वर में ढालते हुये बेहतरीन गायकी से समां बांधा। उद्बोधन के कड़ी में अतिथि दिनेश साहू ने कहा — यक़ीनन स्थानीय कलाकारों का सराहनीय क़दम रहा है। महान गायक स्व मोहम्मद रफी साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। पहली बार साईं सरगम फाउंडेशन ग्रुप के बैनर तले यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। आगे और भी संवरेगा।
दूसरे अतिथियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया
गायक कलाकार शिवराज सिंह ने अपने आवाज का जादू बिखेरते हुए- मोहम्मद अजीज के आवाज की कापी करते हुए गीत “” मोहम्मद रफी तुम बहुत याद आये …. नगमा गाकर कार्यक्रम सफर का सिलसिला शुरू कर दिया। फिर कैलाश चौधरी,रितेश दफतुआर, रामकुमार,नागेशिया, भूपेंद्र जायसवाल नवनीत गुप्ता ने अपनी आवाज़ की जादू
बिखेरते हुए नये पुराने नगमाओ की झड़ी लगा दी। स्थानीय उभरते कलाकारों को एक मंच मिला है। कार्यक्रम में शरीक श्रोता मंत्रमुग्ध हो गये। देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा। आयोजित प्रोग्राम में गणमान्य नगरवासी विद्या सागर चौधरी यतेन्द्र पाण्डेय आलोक गुप्ता कांता पटेल अंकुर बंसल,उसत राजवाड़े,सहाबुद्दीन खान, महेश नायर अभिषेक गुप्ता, अवधेश गुप्ता, सुदामा सिह,रमेश जायसवाल, गयासुद्दीन खान, उमेश गुप्ता कुलदीप अग्रवाल, सहित तमाम महिला बच्चे आसपास क्षेत्र से आये संगीत प्रेमी श्रोता काफी संख्या में उपस्थित रहे।



