संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : कौमी एकता का प्रतीक नव आनंद कला मंदिर दुर्गा उत्सव समिति को इस वर्ष नया नेतृत्व मिल गया है। सर्वसम्मति से मोरध्वज पटेल को समिति का नया अध्यक्ष चुना गया है। उनके चयन की घोषणा के साथ ही पूरे नगर में हर्ष और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। मोरध्वज पटेल सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों में वर्षों से सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए समिति के सभी सदस्यों ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। अब उनके नेतृत्व में इस वर्ष दुर्गा महोत्सव को और भी भव्य और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध रूप में मनाने की तैयारी की जा रही है।
नगरी की दुर्गा उत्सव समिति नव आनंद काला मंदिर नगरी एवं विजयदशमी महोत्सव विगत 73 वर्षों से एक ही स्थान पर दुर्गा माता विराजित करते आई है इसी परंपरा का निर्वाह करते हुए वर्ष 25 26 के लिए नया समिति का चयन किया गया है नगर व्यवस्था समिति के संरक्षक बलजीत छाबड़ा अध्यक्ष नंदकुमार यादव श्री राम नवयुवक परिषद के अध्यक्ष अशोक पटेल नगर पुरोहित ठाकुरी धर शर्मा की चयन समिति में सर्व सहमति से अध्यक्ष चुना गया अध्यक्ष चयनित होने पर मोरध्वज पटेल ने नगर वासियों से कहा कि यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि सेवा का अवसर है।
मैं समिति के सभी साथियों और नगरवासियों के सहयोग से दुर्गा उत्सव को एक यादगार और सांस्कृतिक चेतना से भरपूर आयोजन बनाऊँगा इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी, ललित प्रसाद शर्मा राघवेंद्र वर्मा सचिव प्रदीप छाजेड़ उपाध्यक्ष सहदेव राम साहू नरेंद्र नाग मनोज गुप्ता जसपाल खनूजा भारत लाल साहू रवेनद्र साहू कोषाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद साहू ललित निर्मलकर यशवंत साहू पार्षद अश्विनी निषाद हरीश सर्वा दीनदयाल यादव दुलेश्वर गौर ईश्वर साहू सुरेश साहू देवेन्द्र साहू निखिल नेताम मुकेश संचेती प्रकाश सोनी नागेन्द्र शुक्ला रघ्घु राम साहू गजेन्द्र कंचन रामरतन साहू देवी चंद जैन हरीश यादव हेमू सेन सुनील निर्मलकर योगेश साहू धर्मेंद्र निषाद नगर के गणमान्य नागरिक एवं युवाओं की उपस्थिति में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। सभी ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएँ देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में समिति नई ऊँचाइयों को छुएगी।



