एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरन्दुल: एनएमडीसी लिमिटेड बैलाडीला आयरन ओर माइन्स, किरन्दुल कॉम्प्लेक्स के सौजन्य से क्रीड़ा सलाहकार समिति के तत्वाधान में रिक्रिएशन क्लब में अंतर-परियोजना टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को एनएमडीसी के जीएम (मटेरियल) पी.वी. एंटोनी ने किया। इस टूर्नामेंट में एनएमडीसी की चार परियोजनाओं – किरन्दुल, बचेली, डोनीमलाई और पन्ना की टीमें उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रही हैं।
उद्घाटन समारोह में उप-महाप्रबंधक (एचआर) के.एल. नागवेणी, डॉ. एम.वी. लाल, डॉ. अभिषेक, अजय बागे, तनवीर जावेद, संजय पाटील, बी.एल. तारम और पतिराम बघेल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। यह प्रतियोगिता कर्मचारियों के बीच खेल भावना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का एक शानदार मंच साबित होगी।



