रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : भगवान भोलेनाथ को सोमवार का दिन समर्पित है। सावन के पावन महिने में पढ़ने वाले सोमवार को भक्तों में विशेष श्रद्धा नजर आई। बीते दिन शिव भक्त सोमवार को भगवान शिव शंकर को दुग्धाभिषेक जलाभिषेक तथा पूजा अर्चना कर रिझाने का प्रयास किया।
शिवालयों में सबेरे से लेकर देर शाम तक भक्तों की भीड़ लगी रही। लखनपुर के प्राचीन स्वयं- भू- शिव मंदिर, कुंवरपुर बूढ़ा महादेव मंदिर, ऋषि जमदग्नि के तपोभूमि देवगढ़ धाम के अर्धनारीश्वर मंदिर महेशपुर धाम, सूदूर वनांचल ग्राम ढोढाकेसरा के शिव मंदिर सहित क्षेत्र के सभी मंदिरों में शिवभक्त उत्साह श्रद्धा के साथ अपने आराध्य आदि देव भोलेनाथ की सहृदय पूजन कर रूद्राभिषेक जैसे अनुष्ठानों में शामिल हुये। अभिलाषित फल की कामना पूर्ति के लिए अपने शिवशंकर से वरदान मांगा।
शिव मंदिरों में रूद्राभिषेक विविध रूप के आयोजन हुये। प्रत्येक शिवालय ऊं नम शिवाय, हर-हर महादेव के उद्घोष से गुजायेमान रहा। पूजा किये जाने का सफर सावन पूर्णिमा तक यूं ही चलता रहेगा।



