रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : तहसीलदार तथा नायब तहसीलदारों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से राजस्व कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित हुआ है। तहसील कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। नामांतरण,फौती बंटवारा, सीमांकन,जाति आये निवास ऋण पुस्तिका बनवाने जैसे राजस्व सम्बंधि तमाम कार्य लम्बित पड़े हुये हैं।
क्षेत्र के कुछ पक्षकारों ने बताया जिन मामलों में अंतिम सुनवाई होनी थी वह भी लम्बा खींच गया। पक्षकार आये दिन तहसील न्यायालय के चक्कर लगा रहे हैं। तहसीलदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं। कार्यालय में विराजमान बाबू पक्षकारों को जल्द से जल्द राजस्व मामले के निराकरण होने क़ोरा आश्वासन दें रहे हैं।आवेदक न्यायालय तक आ तो रहे हैं परंतु काम नहीं होने कारण मुंह लटकाये वापिस लौट रहे हैं। इस तरह पूरा राजस्व मामला प्रभावित होकर ठंडा पड़ गया है। तहसील न्यायालय में विरानी तथा सन्नाटा पसरा हुआ है।



