एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा: कुआकोंडा थाना क्षेत्र में 25 जुलाई 2025 को पालनार साप्ताहिक बाजार में 45 वर्षीय महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना को पुलिस ने सुलझा लिया। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में विशेष दल गठित कर सीसीटीवी फुटेज और सायबर सेल की मदद से जांच की गई। संदिग्ध भीमा राम मरकाम (30) ने पूछताछ में अपराध कबूल किया। उसे 5 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मुख्य कार्यवाहीकर्ता: निरीक्षक मोहर साय लहरे, उपनिरीक्षक रमेश मरकाम, प्र.आर. मनोज तिवारी सहित अन्य।



