Home छत्तीसगढ़ ड्रग्स की गिरफ्त में रायपुर के युवा! पुलिस ने की 2-2 लाख...

ड्रग्स की गिरफ्त में रायपुर के युवा! पुलिस ने की 2-2 लाख के बाउण्ड ओव्हर एक्शन की कार्रवाई

0

रायपुर :  कुछ दिनों पूर्व सोशल मीडिया में वीडियों वायरल हुआ था. जिसमें कुछ लोगों को ड्रग्स का नशा करते हुए देखा गया था, उक्त वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने पुलिस को तस्दीक कर संलिप्ततों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए थे.

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट और थाना पुरानी बस्ती की संयुक्त टीम द्वारा वायरल वीडियों में दिख रहे युवक-युवतियो को की पहचान कर पतासाजी कर पकडा गया.

इसमें कुछ टिनेएजर थे और 4 युवा जिन्होंने अपना नाम चंदन सोनकर, रितेश सोनी, शिवम धीवर तथा तैफीउद्दीन निवासी रायपुर का होना बताया गया. इनसे पूछताछ के बाद जानकारी के आधार पर टीम के सदस्यों द्वारा उनके बताये हुए स्थानों में रेड कार्रवाई की गई जहां किसी प्रकार का कोई मादक पदार्थ नही पाया गया.

इसके बाद पुलिस ने सभी के मोबाईल फोन को जप्त कर फॉरेंसिक जांच कराई, साथ ही संलिप्त टिनेएजरों का काउंसिलिंग कराकर समझाईश देकर उनके अभिभावकों के सुपुर्द किया गया है और चंदन सोनकर, रितेश सोनी, शिवम धीवर तथा तैफीउद्दीन के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए प्रत्येक के विरूद्ध 2-2 लाख रूपये के बाउण्ड ओव्हर की कार्रवाई की गई.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here