
एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोडेनार क्रमांक 02 में 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों और छात्रों द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि चंद्रभान चौधरी, आसिफ सिद्धिकी और कोडेनार सरपंच मीना मंडावी ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सम्मानपूर्वक सलामी दी गई।
कार्यक्रम में सत्र 2024-25 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कक्षा 12वीं की टॉपर प्रियंका साव, द्वितीय लालिमा निर्मलकर और तृतीय गीता कुंजाम को तथा कक्षा 10वीं की प्रथम रफिका हाशमी, द्वितीय अंजली सोनानी और तृतीय ममता पान को मुख्य अतिथियों और प्राचार्या आभा सिंह चौहान द्वारा पुरस्कृत किया गया।छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समस्त शिक्षकगण और स्कूल स्टाफ ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।



