
अलास्का : 15 अगस्त यानी शनिवार की शाम पूरी दुनिया की नजर अलास्का पर थी। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक-साथ एक मंच पर बैठे दिखाई दिए। दोनों ग्लोबल लीडर्स को देखकर वहां मौजूद मीडिया ने भी सवालों की बौछार कर दी, जिसपर ट्रंप ने तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन पुतिन ने चिल्लाकर जवाब दिया।
डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार,दोनों नेताओं की बैठक सार्थक रही, हालांकि, इस दौरान कोई डील नहीं हो सकी। यह बैठक 3 घंटे तक चली, जिसके बाद ट्रंप और पुतिन ने 12 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मौके से रवाना हो गए।
सीजफायर की कोशिशरूस और यूक्रेन के युद्ध को 3 साल से अधिक हो चुके हैं। ऐसे में ट्रंप दोनों देशों के बीच सीजफायर करवाने की कोशिश कर रहे हैं। बैठक के बाद ट्रंप ने साफ किया है कि उनकी और पुतिन की मुलाकात सकारात्मक रही। अब उन्हें यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और नाटो से बात करनी है। वहीं, पुतिन ने ट्रंप से कहा है कि अब अगली मुलाकात रूस की राजधानी मॉस्को में होगी।



