Home छत्तीसगढ़ किरंदुल में 253.08 लाख की लागत से होगा डीआई पाइपलाइन विस्तार और...

किरंदुल में 253.08 लाख की लागत से होगा डीआई पाइपलाइन विस्तार और विकास कार्य

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के प्रयासों से नगर पालिका परिषद किरंदुल को 15वें वित्त आयोग के तहत 253.08 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। नवा रायपुर, अटल नगर के संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा जारी पत्र के अनुसार, इस राशि से किरंदुल शहर के विभिन्न वार्डों में डीआई और जीआई पाइपलाइनों का विस्तार किया जाएगा, साथ ही अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों को भी मंजूरी दी गई है।

नगर पालिका परिषद किरंदुल की अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह ने इस उपलब्धि के लिए राज्य सरकार, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, विधायक चैतराम अटामी और सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह किरंदुल के लिए ऐतिहासिक कदम है। यह सौगात पेयजल, स्वच्छता और बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देगी, जिससे शहर समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुएगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here